हापुड़, जुलाई 8 -- Hapur News: शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रोज रोज जाम के झाम में फंसकर हजारों लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर गंभीर नहीं हैं। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग गर्मी और उमस के कारण काफी परेशान हो गए। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत कर किसी तरह यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: झमाझम बारिश से जगह जगह हुआ जलभराव, बढ़ी परेशानीबारिश के असर बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे थे और कुछ देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए लोग इधर उधर दौड़ने लगे। तेज बारिश के कारण वाहन चालकों ने अपने अपने वाहन रोक लिया था। बारिश समाप्त होने पर वाहनों का अचानक दवाब बढ़ गया और शहर के विभिन्...