Hapur News: बारिश के कारण गिरा गरीब का आशियाना
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से खादर क्षेत्र के साकरपुर गांव में मजदूर का कच्चा मकान ढह गया। हालांकि हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। पीडि़त ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। शनिवार सुबह से ही क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश हो रही थी। शनिवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से एक गरीब का आशियाना ढह गया। साकरपुर गांव निवासी चरण सिंह मेहनत मजदूरी कर कच्चे मकान में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। हुई तेज बारिश के चलते मिट्टी से बनी मकान की छत कमजोर हो गई, जिस कारण उसमें दरार आ गयी थी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बारिश से कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी बर्बाद रहने का कोई और ठिकाना न होने के कारण परिवार मकान में ही रहने को मजबूर था। जिसके बाद मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। समय रहते उसका परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.