Hapur News: बारिश के कारण कक्षा 12वीं तक के स्कूल आज रहेंगे बंद
हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: बारिश के कारण जिले के सभी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल आज शुक्रवार (10 जुलाई) को बंद रहेंगे। डीएम के आदेश के बाद डीआईओएस ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जनपद हापुड़ में अत्याधिक बारिश पड़ रही है। जिस कारण बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है। अब बच्चों की परेशानी को देखते हुए गुरूवार को जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की छुट्टी कर दी है। जिले के सभी बोर्ड के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, यूपी बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं का अवकाश रहेगा। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.