हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: जिले के स्वास्थ्य विभाग ने बाबूगढ़ में बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी लैब पर सील लगाई है। सील लगाने के बाद लैब को नोटिस भी जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।जिले के स्वास्थ्य विभाग का अवैध लैब और क्लीनिक संचालकों पर कार्रवाई अभियान जारी है। झोलाछापों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। अब शनिवार शाम जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा के निर्देश पर बाबूगढ़ में एक अवैध पैथोलॉजी लैब सील की गई। यह कार्रवाई डिप्टी सीएमओ डॉ.दिनेश भारती के नेतृत्व में हुई। लैब पर सील लगाने के बाद नोटिस भी जारी किया गया। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि जिले में बिना पंजीकरण पैथोलॉजी लैब और अस्पताल संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। कार्रवाई अभियान चल रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।...