हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: कुचेसर रोड चौपला स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल के शिक्षक और छात्राएं बाबूगढ़ थाना का भ्रमण करने के लिए पहुंचे। पुलिस ने उन्हें साइबर अपराध, मिशन शक्ति आदि के बारे में जानकारी दी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने छात्राओं को पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति केन्द्र ,साइबर हेल्प डेस्क तथा थाना मोबाइल व अन्य दैनिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गई उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के साथ होने अपराध ,विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व वेबसाइट के अलावा डायल 1090,108,1098,1930,112,1930 के बारे में विचार से जानकारी दी। साउबर अपराध को लेकर भी जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर फ्राड जैसे एपीके फाइल फ्राड , डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्राड आदि से बचाव के तरीके ,तथा अपराध का शिकार होने...