हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 198.80 मीटर दर्ज किया गया, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। जंगलों को जलमग्न करने के बाद अब गंगा का पानी गांवों के रास्तों से होते हुए आबादी के नजदीक और कई स्थानों पर घरों तक पहुंचने लगा है। बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण लोगों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है, जबकि जिलाधिकारी कविता मीना ने स्वयं प्रभावित गांवों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। खादर क्षेत्र के भगवंतपुर, नयागांव,रामपुर न्यामतपुर, चक लठिरा,रेतो वाली मंढ़ैया, लठीरा, कुदैनी, चक लठीरा, नयाबांस, गड़ावली, छोटी गड़...