हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बेटी बाजार से सामान लेने के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं आई तो परिवार के लोगों को उसकी चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसको आस पास समेत रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...