हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। खेत पर चारा लेने गए एक व्यक्ति की चोर बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूगढ़ निवासी रामपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज करायाहै। जिसमें बताया गया कि 24 अगस्त की सुबह को उसका छोटा भाई पंकज उसकी बाइक लेकर बछलौता रोड के पास बाईपास के सर्विल रोड पर शिवा ढाबा से पहले चारा लेने गया था। भाई बाइक को सड़क पर खड़ी कर खेत में चला गया। वापस लौटने पर मौके बाइक नहीं मिली। जिसे कोई चोरी कर ले गया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...