हापुड़, सितम्बर 15 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कालोनी में बाइक को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया गया कि मारपीट में एक महिला घायल समेत दो लोग घायल हो गए। आरोपी है कि महिला को धारदार हथियार से वार कर दिया किया है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि विवाद की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...