हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर शनिवार देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवकों का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हुड़दंग करते और यातायात नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियों की पुष्टि नही करता।जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात दिल्ली रोड पर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में स्टंटनुमा हरकतें करते और शोर शराबा करते नजर आए। इसी दौरान किसी राहगीर ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: मैजिक वाहन के पीछे लटककर सफर करते युवकों का वीडियो वायरल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवकों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस ...