हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ग्राम कांठीखेड़ा के पास गुरुवार को तांगे और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा किशोर घायल हो गया था। जिसका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम कांठीखेड़ा निवासी शिवम और लविश बाइक पर सवार होकर सलाई से घुंघराला मार्ग पर जा रहे थे कि अचानक एक तांगे से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार शिवम और लविश घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के लिए चिकित्सक के पास ले गए थे। जहां चिकित्सक ने लविश को मृतक घोषित कर दिया। जबकि शिवम को गंभीर हाल...