हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरूरपुर निवासी शमीम ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 23 जून को उनका इकलौता पुत्र मोहम्मद अहमद तथा उसके मामा का लड़का अब्दुल मलिक बाइक पर सवार होकर घर से ग्राम अजराडा जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम आगापुर के चौराहे पर पहुंचे तभी अचानक एक अन्य मोटरसाईकिल के चालक ने पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : हादसे में युवक की मौत के मामले में आरोपी बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज हादसे में पुत्र को गंभीर प्राणघातक चोटे आई तथा ईलाज के लिए किठौर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कर...