हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: बहन से फोन पर बात करना पड़ोसी को रास नही आने पर गांव निवासी एक युवक पर लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोप है कि दिल्ली से अपने घर आ रहे पीड़ित के दुसरे भाई पर भी आरोपियों ने रास्ते में मारपीट की। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी इकराम ने बताया कि 12 अगस्त को रात तकरीबन 10 बजे उसका बेटा सुहैल फोन पर अपनी बहन से बात कर रहा था। इस दौरान गांव के ही जैद ने उसकी बहन के बारे में अभ्रद टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनो की कहासुनी हो गई। तभी गांव के ही फुरकान, दिलशाद,उस्मान, नजीर अहमद ने पीड़ित युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उसकी नाक की हड्डी टूट गई जबकि...