हापुड़, अगस्त 28 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र की टीपी नगर चौकी क्षेत्र में ग्राम अच्छेजा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक बस का ताला तोड़कर चोर बस के अंदर घुस गए और बस में लगी एलसीडी, एम्लीफायर, कैमरे आदि सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्राम अच्छेजा निवासी बस चालक सन्नी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 27 अगस्त की रात को उसने अपने गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बस खड़ी की थी और घर चला गया। रात में किसी समय चोरों ने बस में प्रवेश क्या और शीशे तोड़ दिए। इसके साथ ही बस में लगी एलसीडी, एम्लीफायर, कैमरे आदि सामान चोरी कर ले गए। 28 अगस्त की सुबह को जब तक बस पर पहुंचे तो उसे वारदात के बारे में जानकारी हो सकी। आसपास म...