हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की बसों में बैठकर हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि हो गई है। रविवार को डिपो अड्डे से 12 बसों में कांवड़ियों को हरिद्वार भेजा गया है। कांवड़ियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़ियेकांवड़ियों के लिए बस सेवा हापुड़ डिपो द्वारा कांवड़ियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार रुट पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। डिपो ने 60 बसें रिजर्व में रखी हैं। अब हरिद्वार जाने वाले जिले के आसपास के कांवड़ियों का आगमन तेज हो गया है। रविवार सुबह से ही हरिद्वार जाने के लिए हापुड़ डिपो ने बसें भेजनी शुरू कर दी। शाम पर डिपो अड्डे से कांवड़ियों की 12 बसें भेजी जा चुकी हैं। एक बस में बैठकर करीब 50 कांवड़िये जाते है...