हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: बदायूं में डीएवी मैनेजिंग कमेटी द्वारा आयोजित राजकीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 50 स्कूलों के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ ने खो खो प्रतियोगिता अंडर 14 छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रधानाचार्य डॉ.विनीत त्यागी ने बताया कि खो खो अंडर 14 वर्ग प्रतियोगिता में स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही कक्षा आठ की छात्रा कु.स्नेहा ने भी 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके पीछे छात्राओं की कड़ी मेहनत एवं समस्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, विद्यालय के लिए ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: स्टेट लेवल डीएवी स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मे...