हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली में पथराव और फायरिंग के मामले में दूसरे दिन भी गांव छावनी बना रहा। बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस टीम ने गांव में पैदल गश्त भी की। वहीं मेरठ में भर्ती तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की जहां पांच टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, वहीं गांव में शांति व्यवस्था खराब न हो इसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। वहीं खुफिया विभाग के जवान भी गांव की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखे हुए है। ग्राम बदनौली में शुक्रवार की सुबह को दो पक्षों में जमकर पथराव के बाद फायरिंग हो गई थी। जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के दीपक, मुनेश और विजय घायल होकर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए थे। जबकि अंकित घायल हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति जिन...