हापुड़, अक्टूबर 4 -- Hapur News: । कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर बस स्टैंड के समीप एक स्कूटी चालक का वाहन को असामान्य तरीके से चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल क्लिप में स्कूटी पर एक बालक भी सवार दिखाई दे रहा है। चालक सड़क पर वाहन को लगातार इधर-उधर घुमाते हुए आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

चालक की लापरवाही वीडियो में स्कूटी कभी सड़क के एक किनारे तो कभी दूसरे हिस्से की ओर जाती दिखाई देती है। पीछे बैठे बच्चे के लिए भी यह स्थिति काफी जोखिम भरी नजर आती है। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने चालक के इस तरीके पर आपत्ति जताई। इसके बाद किसी व्यक्ति ने घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

सावधानी की अपील वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि सड़क पर वाहन चल...