हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद पांच माह की गर्भवती महिला के घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट कर ली, लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घर में घुसकर उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। आसपास के लोगों के आने पर आरोपियों ने उसके पेट में लात मारी और कानों के सोने के कुंडल छीन लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 29 सितंबर की सुबह करीब दस बजे बच्चों को लेकर पड़ोसी सलमान और उसकी पत्नी रेशमा से कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि उसी दिन रात करीब 11 बज...