Hapur News: बक्सर गांव में दो आकस्मिक मौत से शोक की लहर दौडी़
हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव बक्सर में मात्र 16 घंटे में एक ही समाज में दो आकस्मिक मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं दोनों ही लोगों के परिवार में कोहराम मच गया है। गांव निवासी प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता भोपाल सैनी को सास की दिक्कत थी। रविवार की दोपहर को अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। उनको परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उनके ही मोहल्ले में रहने वाले धर्म सेवा संस्थान के सदस्य अर्जुन सैनी की भी रविवार को भोपाल सैनी की मौत के बाद अचानक सेहत बिगड़ गई। उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उनकी सोमवार की सुबह को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.