हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में दस वर्षीय छात्र छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में छात्र के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिवार के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी शहजूर चौधरी का बेटा आतिफ चौधरी कक्षा चार का छात्र है। गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद वह घर की छत पर बैठकर स्कूल का कार्य कर रहा था। इसी दौरान तीन-चार बंदरों का झुंड छत पर पहुंच गया और बच्चे की ओर झपट पड़ा। अचानक बंदरों को सामने देखकर बच्चा डर गया और जान बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा। इससे वह छत से नीचे गिर गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्...