हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई में एक मजदूर पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में मजदूर नागेंद्र गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी नागेंद्र गिरी राहुल ढाना के बाग में देखरेख का काम करते हैं। बुधवार को वह बाग में काम कर रहे थे, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद, घायल मजदूर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि बंदरों के काटने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...