हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: सावन में हुई बारिश से जहां मौसम सुहाना रहा है, वहीं किसानों को फसल में नुकसान हो गया है। सबसे ज्यादा नुकसान पिछले महीने के अंदर बोई गई बंद गोभी तथा फूलगोभी की सब्जी के खेतों में हुआ है। क्योंकि तीन दिन से खेत में पानी भरने पर फसल बर्बाद हो गई। जिसका नुकसान यह रहा कि किसान अब बंदा की फसल बो रहे हैं। एक महीने लेट बंदगोभी को लेकर किसान चिंतित है। पिछले महीने लगातार हुई बारिश से सब्जी की खेती को नुकसान हो रहा है। हापुड़ के आसपास के गांवों में किसान बंदगोभी तथा फूल गोभी की सब्जी बोते हैं। जिन्होंने करोड़ों रुपये का बीज खरीद कर सब्जी बोते है। परंतु पिछले दिनों सब्जी की फसल बोने वाले किसानों को ज्यादा नुकसान हो गया है। क्योंकि जो फसल अभी जमीन से बाहर नहीं निकली थी उसका बीज खत्म हो गया था। करोडों का झटका किसानों क...