हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांधी बाजार स्थित फ्लाईओवर पर प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। फ्लाईओवर और आसपास के प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती नहीं होने से वाहन चालक मनमानी करते हैं। कई वाहन गलत दिशा में चलते हैं, जिससे हर रोज लंबा जाम लगता है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं कृष्णगंज क्षेत्र में दुकानों के बाहर अतिक्रमण होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिन पहले कोतवाली में शिकायत करने पर अभियान चलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पुलिस की जिम्मेदारी संजय बंसल ने आरोप लगाया कि पुलि...