हापुड़, अगस्त 29 -- Hapur News: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष कदम उठाया। फ्लाईओवर के नीचे से आने-जाने वाले रास्ते को अस्थायी रूप से बंद कर वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित किया गया। इसके चलते बाजार और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनने से काफी हद तक राहत मिली। पर्व के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ और वाहनों को नियंत्रित करने के लिए लगातार व्यवस्था संभाली। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने कहा कि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: रक्षाबंधन पर सड़कों पर उमड़ी भीड़, मुस्तैद रही पुलिस पुलिस की व्यवस्थ...