हापुड़, जुलाई 25 -- Hapur News: जिला एवं सत्र न्यायधीश में कार्यरत अधिवक्ता को उनके रिश्तेदार ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पास आरोपी की रिकार्डिंग भी मौजूद है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर में अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 9 जुलाई की दोपहर को उनके मामा की लड़की नीरज का फोन आया। जिस पर उन्होंने बताया कि उनका दामाद निशांत बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है। फोन कान्फ्रेसिंग पर जिस पर लाइन पर निशान्त भी था, जब पीड़ित द्वारा निशांत को फोन करने से मना किया तो निशांत द्वारा उनके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस बातचीत की रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है।पीड़ित ने इसकी शिकायत 10 जुलाई को कोतवाली हापुड़ नगर में की थी। आरोप है कि 21 जुलाई को निशांत ने फिर से...