हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: धौलाना यूपीएसआईडीसी फेस-03 स्थित एक फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार दोपहर अचानक विकराल आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में फैक्ट्री में मौजूद दो लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: धौलाना यूपीएसआईडीसी की फोम गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन झुलसेघटना का समय ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर लगभग 04:20 बजे की है। धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेस-03 में मोहम्मद शकील की 'सुखदेव स्टील' नाम से फैक्ट्री स्थित है, जहां फोम के गद्दे बनाए जाते हैं। शाम के वक्त अचानक फैक्ट्री के भीतर आग लग गई। ज्वलनशील सामान और फोम होने के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं। आपातकालीन नंबर...