हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: हापुड़। रेलवे फाटक बंद करने से नाराज दो लोगों ने गेटमैन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना में गेटमैन के पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गेटमैन गब्बू मोहम्मद ने बताया कि 2 जुलाई की रात वह इंद्रगढ़ी रेलवे फाटक पर ड्यूटी कर रहे थे। डाउन ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी को सुरक्षित निकालने के लिए वह फाटक बंद कर रहे थे। इसी दौरान इंद्रगढ़ी में गंगाराम के यहां रहने वाले ब्रजपाल उर्फ कार्तिक और उसका भतीजा वहां पहुंचे और फाटक बंद करने का विरोध करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए गेटमैन के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर गिरा दिया। हमले में गेटमैन के पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके ...