हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: कपूरपुर थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में शुक्रवार सुबह प्लाट पर निर्माण कार्य कराने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को शांत कराया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।​

एक ही प्लाट कई लोगों को बेचने का आरोपजानकारी के मुताबिक, गांव में कुछ लोगों ने प्लाटिंग की थी। आरोप है कि कॉलोनाइजर ने एक ही प्लाट को धोखाधड़ी कर कई लोगों को बेच दिया। इसके चलते प्लाट के कब्जे व निर्माण को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती ...