हापुड़, जुलाई 25 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर दराती से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसका आरोप है कि काफी समय से उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने का संदेह था। शुक्रवार रात को उसने घर के एक कमरे में पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। संदेह होने पर उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कथित युवक को अपने साथ ले गई, जबकि उसकी पत्नी को घर पर ही छोड़ दिया गया।पीड़ित का आरोप है कि देर रात वह सो गया। इसी दौरान पत्नी ने उसे रास्ते ...