Hapur News: प्रतिबंधित सागौन के पेड़ों के कटान पर डीएफओ सख्त, मौके पर पहुंचे
हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: बहादुरगढ़ क्षेत्र के भदस्याना-सेहल जंगल में प्रतिबंधित सागौन के पेड़ों के कटान की सूचना पर डीएफओ गौतम सिंह ने संज्ञान लिया। वह वन रेंज अधिकारी करण सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और जंगल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चार सागौन के पेड़ कटे हुए पाए गए जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों के कटान की शिकायत की गई थी। सूचना मिलने के बाद डीएफओ गौतम सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चार पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई।डीएफओ गौतम सिंह ने संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी को पेड़ काटने वालों के खिलाफ थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग मामले में आगे की कार्रवाई में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल में पेड़ों के अवैध कटान को गंभीरता से लिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.