हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा पकड़े गए 1 करोड़ 44 लाख रुपये की प्रतिबंधित पुरानी करेंसी के मामले में जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ शुरू कर गिरोह की जड़ों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अब उन बुनियादी सवालों के जवाब ढूंढने में जुटी है कि आखिर इस करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार के पीछे कौन कौन से रसूखदार चेहरे और मुख्य वित्तीय सूत्रधार सक्रिय है, यह फर्जीवाड़ा कब से जारी था और इसके तार किन किन शहरों तक फैले हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि लखनऊ से लेकर गाजियाबाद तक इस गिरोह का नेटवर्क फैला है। पकड़े गए आरोपी के दो अन्य साथियों और गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। गिरोह के सदस्य ...