Hapur News: पेड़ पर तेंदुआ चढ़ने के बाद वन विभाग अलर्ट , दरवाजा बंद करके सोने की अपील
हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: गढ़-मेरठ मार्ग पर ग्राम दोताई के निकट ज्ञान संजीवनी अस्पताल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए तेंदुए के फोटो के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पिछले कुछ दिनों से गढ़ क्षेत्र और खादर के गांवों में तेंदुए की लगातार गतिविधियां सामने आने से लोगों में भय बना हुआ है।
तेंदुए के निरीक्षण के लिए टीम का पहुंचना गुरुवार को प्रभागीय वनाधिकारी डीएफओ गौतम सिंह ने क्षेत्रीय वन अधिकारी करण सिंह और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। जिस पेड़ पर तेंदुए का फोटो वायरल हुआ था, उसकी स्थिति और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने बताया कि फोटो उसी स्थान का प्रतीत हो रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.