हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा छोईया नाले पर बनवाए जा रहे पुल के निर्माणस्थल से अज्ञात चोरों द्वारा हजारों का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित फर्म स्वामी की ओर से कोतवाली हापुड़ नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रीत विहार निवासी विशाल गौड ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा छोईया नाले पर पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनकी फर्म ही इस पुल का निर्माण कर रही है। पुल के निर्माण कार्य के लिए वहां पर एक स्टोर का भी निर्माण कराया गया था। बताया गया कि गत 4 जुलाई को पता लगा कि स्टोर रूम से अज्ञात चोरों द्वारा जनरेटर, वायर, वाईबेटर, सरिया, कटाई मशीन और कुछ सरिया चोरी हो गया था। इस बात की सू...