हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा विधि विधान से पूजा अर्चना करके की गई। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पुलिस लाइन परिसर में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना रहा।वहीं जन्माष्टमी पर्व पर उत्तर प्रदेश पुलिस पैमिली वैलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की जिलाध्यक्ष मीना सिंह के तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयो...