हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा और खाली कारतूस तथा पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों पर हापुड़ और अमरोहा जिले में गौकशी, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब २४ मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने खिलवाई और अल्लाबख्शापुर के जंगलों में हुई गौकशी की दो घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा और खाली कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा उनके पास से पशु काटने के उपकरण भी मिले हैं। पुलि...