हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: कोतवाली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान स्याना पुलिस चौकी पर शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया। ब्रजघाट, हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों को यहां भोजन कराया गया। पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ सेवा कार्यों में भी सक्रिय है। वहीं ब्रजघाट में अखबार विक्रेता द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को इस भंडारे में चौकी प्रभारी मनीष बालियान ने स्वयं कांवड़ियों को भोजन परोसा। अधिकारियों को अपने बीच सेवा करते देख कांवड़ियों में उत्साह देखा गया। इसके अलावा अन्य पुलिस कांवड़ियों की सेवा और व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। जबकि गंगा नगरी में अखबार विक्रेता पंडित राजकुमार शर्मा ने शिवभक्तों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- लक्सर कोतवाल...