हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.200 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी आसपास के क्षेत्र में गांजा बेचता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश में एलएन रोड पर जिम खाने के सामने चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर सोटा वाली की ओर से लोधीपुर की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी सौरफ उर्फ मुखिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.200 किलो गांजा बरामद कर लिया।उन्होंने बताया कि आर...