हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: अंडरपास के कट पर पुलिस की गाड़ी और सवारियों से भरे ऑटो में भिड़ंत हो गई, जिसमें घायल हुए मंदिर के पुजारी की उपचार के दौरान मौत हो गई और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा से जुड़े मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के कट से होकर निकलने के दौरान मंगलवार को डायल 112 पुलिस और सवारियों से भरे ऑटो में भिड़ंत हो गई। जिसमें पूठ के नटों वाले मंदिर के पुजारी सीताराम और गांव की ही अफसाना घायल हो गई। सवारी से भरा ऑटो गांव पूठ से आ रहा था, जबकि डायल 112 पुलिस की गाड़ी किसी सूचना पर ग्रामीण अंचल में जा रही थी। गंगा एक्सप्रेसवे के कट पर पहुंचते ही दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। आसपास में मौजूद किसानों समेत रास्ते से होकर जा रहे राहगीरों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां हालत गंभीर होत...