हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरूवार को जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में 247 मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान अस्पतालों में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।जिला अस्पताल हापुड़ में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती, सीएमएस डॉ.हेमलता सिंह ने करीब 90 मरीजों को फलों का वितरण किया। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर ने फल बांटे। यहां क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती भी फल बांटने के लिए पहुंचे। सैकड़ों मरीजों को फलों का वितरण किया गया। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने भी विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया। यह भी पढ़ें- मोदी के जन्मदिन में विविध आयोजन, मरीजों को बांटा फल केला, सेब और अनार का वितरण किया गया। अस्पतालों के प्रभ...