हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 586 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। जिले में तीन दिन में करीब 30 हजार अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। पीईटी परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो-दो पालियों में रोज होगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: डीएम-एसपी ने पीईटी परीक्षा को लेकर केंद्रों का किया निरीक्षणहापुड़ में पीईटी परीक्षा की तैयारियां जनपद हापुड़ में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) तीन दिन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में लगभग 30 हजार अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। प्रथम पाली में अभ्यर्थी 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली में अभ्यर्थी 3 बजे से शाम 5...