हापुड़, सितम्बर 21 -- Hapur News: सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर को राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुवा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 20 से अधिक स्थानीय तथा गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनी प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों में 5000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमसीए और एमबीए समेत विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। सहायक प्रबंधक, रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, एचआर, मैनेजर, टीम मेंबर, स्टोर एसोसिएट, वेयरहाउस एसोसिए...