Hapur News: पिलखुवा थाने के दो दरोगाओं पर अभद्रता का आरोप, किसान नेता ने एसपी से की शिकायत
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: किसान यूनियन देशहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत चौधरी ने पिलखुवा कोतवाली में तैनात दो उपनिरीक्षकों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सोमवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। मंजीत चौधरी ने बताया कि वह एक पीड़ित व्यक्ति से मिलने के लिए पिलखुवा कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद दो उपनिरीक्षकों ने उन्हें पीड़ित से मिलने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हो गई।इसके बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मंजीत चौधरी हापुड़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- भाकियू (देशहित) ने एसपी से की दरोगा पर कार्रवाई की मांग उन्होंने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.