हापुड़, सितम्बर 23 -- Hapur News: अग्रवाल महासभा के चुनाव में प्रधान पद पर अतुल कुमार चौकड़ायत ने अग्रबंधू सेवा ग्रुप के अपने प्रतिद्वंदी ललित कुमार अग्रवाल छावनी वालों को 734 मतों से हराया। जबकि मंत्री पद पर विमेश गोयल ने सुधीर गर्ग को 296 मतों से हराया। महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप ने प्रधान सहित छह पदों पर जीत दर्ज की। वहीं, अग्रबंधु सेवा ग्रुप ने चार पद जीते। सोमवार सुबह दस बजे शुरू हुई मतगणना मंगलवार की सुबह को करीब छह बजे तक चली। करीब बीस घंटे में मतगणना पूरी हो सकी। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अग्रवाल महसभा के चुनाव को लेकर रविवार को मतदान हुआ था। जिसमें सभी 62 उम्मीदवारों की किस्मत मत पेटियों में कैद हुई थी। इस चुनाव में ...