हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर काली नदी के पुल के पास शनिवार की तड़के पिकअप और रिक्शा की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई। बताया गया कि वह सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहा था। हादसे के कारण एनएच 9 पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं रिक्शा चालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- पिकअप की चपेट में आकर रिक्शा चालक की मौतहादसे का विवरण जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह को करीब 4.46 बजे एक पिकअप ...