हापुड़, अगस्त 30 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के पास शनिवार की शाम को सब्जी लेकर लौट रही एक महिला की पिकअप की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में महिला की मौत होने की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। लोगों के हंगामा के कारण कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। पुलिस ने लोगों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर समझाया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी मुन्नी (45 वर्ष) शनिवार की शाम को घर से सब्जी लेने के लिए घर से गई थी। सब्जी लेकर जैसे ही वह...