हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर चढ़ने से बूढ़ी गंगा के निकट स्थित जंगलों में पानी भर गया है। वहीं, खेतों में खड़ी धान, गन्ने की फसल में भी जलभराव हो रहा है। चार दिनों से गढ़-ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले पांच दिन में 20 सेंटीमीटर की बढ़त हो चुकी है। रविवार को जहां जलस्तर 198.65 मीटर के निशान पर था, जो सोमवार को बढ़ कर 198.70 मीटर के निशान तक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गंगा की धार हुई तेज, राजघाट में आरती स्थल की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी वहीं एसडीएम श्रीराम सिंह द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार सोमवार को भी बिजनौर बैराज से एक लाख क्यूसेक जल का डिस्चा...