हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: जिला पंचायत अध्यक्ष के सफलतम पांच साल पूरा होने पर जिला पंचायत कार्यालय में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) सोमेन्द्र तोमर ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर को पगड़ी पहनाकर बधाई दी। साथ ही पांच सालों में ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की सराहना की। सबसे पहले अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा ने जिला पंचायत के पांच सालों के कार्यों को रखा। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत ने जनपद के सभी 19 जिला पंचायत वार्डों में सड़क, नाला, नाली निर्माण के कार्यों के कार्यों को प्राथमिकता दी। साथ ही जिला पंचायत की आय बढ़ाने के कार्य किए। इसके बाद मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि केंद्र में मोदी व ...