हापुड़, अक्टूबर 23 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी एक युवक ने गांव में पशु चिकित्सयालय बनवाने पर दो लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी निशांत त्यागी ने बताया कि वह समाज के लोगों के सहयोग से गांव में गो नंदी पशु चिकित्सालय का निर्माण करा रहे है, ताकि उसमे में निराश्रित पशुओं का उपचार हो सकें। उन्होंने बताया कि अब गांव निवासी दो युवक वहां आए और उसको गाली गलौज करने लगे। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्...