हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: बहादुरगढ़ के केशव नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर में भैया-बहनों ने दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान विद्यालय में आकर्षक सजावट की गई और बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष मूलचंद आर्य ने बच्चों से पर्यावरण के अनुकूल दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीपावली माता लक्ष्मी के पूजन का पर्व है। भगवान श्रीराम भी वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे तो उनके स्वागत में दीप जलाए गए थे। हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और बताए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को उन्नति की ओर अग्रसर करना चाहिए,इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा, आचार्य चंद्रपाल सिंह, सिमरन, नीरज, नीतू और ताप्ती ने बच्चों को कक्षा...